Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

कोरांव में लगातार लग रहे जाम को लेकर टीम हो गई है सक्रिय
PRAYAGRAJ NEWS: कोरांव बाजार में लगातार लग रहे जाम की समस्या से निपटने के लिए कमिश्नरेट प्रयागराज ने एक सीसी टीम का गठन किया है। यह टीम बाजार में यातायात को सुगम बनाने के लिए विभिन्न स्थानों पर मुस्तैद रहती है। टीम का मुख्य कार्य बड़े वाहनों को पास कराना, आड़े-तिरछे खड़े वाहनों और बाइकों को हटाना है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना भी है कि प्रयागराज में लगे माघ मेले में आने-जाने वाले यात्रियों को जाम में फंसकर परेशानी न हो।सीसी टीम प्रभारी सब इंस्पेक्टर गिरीश राय ने बताया कि उनकी टीम में तीन कांस्टेबल शामिल हैं। इनमें धर्मेश यादव, धीरज पटेल और अजय यादव प्रमुख हैं। यह टीम कोरांव में जाम की समस्या को समाप्त करने और यात्रियों को सुगम रास्ता उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। मंगलवार को शाम 7:30 बजे से रात 8 बजे तक सब इंस्पेक्टर गिरीश राय के नेतृत्व में टीम को बाजार में वाहनों को पास कराते देखा गया।