मेला अध्यक्ष धनराज यादव एवं मेला मंत्री रामनिरंजन निर्वाचित

PRAYAGRAJ NEWS: पीडब्लूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ प्रयागराज के मेला डिवीजन मे 18 कार्यकारिणी सदस्य का गठन आज दिनांक 9 जनवरी को कर्मचारियों की व्यापक उपस्थिति में सर्वसम्मति से किया गया। गठन प्रक्रिया में सर्वसम्मति से संरक्षक के रूप में लालजी भारतिया एवं आशीष कुमार, सलाहकार रामकुमार, मेला अध्यक्ष धनराज यादव, कार्यवाहक अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश शुक्ला, मंत्री रामनिरंजन, कोषाध्यक्ष विनेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष धर्मशंकर एवं रामकुमार, उपमंत्री मनराज, संयुक्त मंत्री राहुल भारतिया, सुरेश एवं छविनाथ को निर्वाचित घोषित किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मंडल अध्यक्ष श्री रविशंकर मिश्र ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्रीय कार्यकारिणी के गठन से कुंभ मेला खंड में कार्यरत पीडब्लूडी कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण में सहूलियत होगी तथा कर्मचारियों की आवाज को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में क्षेत्रीय मंत्री प्रयागराज धर्मराज यादव ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं जनपद अध्यक्ष फूलचंद यादव एवं जनपद मंत्री रामअचल पाल ने कहा कि विभाग में कुछ जेबी संगठन कर्मचारियों को भ्रमित कर अधिकारियों की चापलूसी में लगे रहते हैं, जबकि पीडब्लूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ सदैव कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए संघर्षरत है। कर्मचारियों की इस सभा में जनपद उपाध्यक्ष प्रेमशंकर पटेल, क्षेत्रीय संयुक्त मंत्री जयप्रकाश, विजय (संयुक्त मंत्री) सहित रुव कुमार, रवि कुमार, अजय कुमार, हरीशचंद्र, राम सिंह, मनोज, सुरेश, रूद्र प्रताप, राज बहादुर, राम लखन, जीतलाल, श्यामलाल, राजेंद्र, रामचंद्र, भानु प्रताप सहित सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *