Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 2 झुमका पीली धातु, एक लॉकेट पीली धातु, 6 मंगलसूत्र का दाना पीली धातु किया बरामद
BHADOHI NEWS: थाना ज्ञानपुर अंतर्गत पुरानी बाजार में अपनी दादी के गहने चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 2 झुमका पीली धातु, एक लॉकेट पीली धातु, 6 मंगलसूत्र का दाना पीली धातु बरामद किया है।
उक्त थाना क्षेत्र के निवासी फहीम अंसारी पुत्र स्व.हन्नान अंसारी द्वारा पुलिस को दिए गए तहरीर में बताया कि भाई इकराम अली का पुत्र निहाल अली अपराधिक प्रवृत्ति का है। जिसके विरुद्ध पहले से कई मुकदमें पंजीकृत है। जो अभी भी अपराध मे सलिप्त है। जो पिछले कई महिनों व दिनों पूर्व मेरी माया जी के चार कंगन, गले का हार, 2 जोड़ी पैजेब, मांगटीका, मंगलसूत्र, झुमका, करधनी, पायल व कुछ नाक की कील चोरी कर गायब कर दिया है। प्राप्त तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध स्थानीय थाना में बीएनएस की धारा 303 (2) का अभियोग पंजीकृत करते हुए विधिक कार्रवाई प्रचलित की। पुलिस ने दुर्गागंज तिराहा के पास से रात्रि चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर उक्त अभियोग से संबंधित वांछित अभियुक्त निहाल अली को गिरफतार कर लिया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर पंजीकृत अभियोग में पुलिस द्वारा बीएनएस की धारा-317(2)ध्317(4) की बढ़ोत्तरी करते हुए अभियुक्त को जेल भेज दिया गया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि मेरी दादी के पास काफी जेबरात थे। जिसमें मेरे पिताजी का भी हिस्सा था। दादी व मेरे पिता के भाईयो द्वारा मेरे पिता के हिस्से के गहने नही देना चाहते थें। मेरी दादी अक्सर बीमार रहती है। जिसका दवा इलाज चलता है दवा खाने के बाद मेरी दादी अक्सर सो जाती थी। जिसका फायदा उठाते हुए मैने अपने दादी के जेवरात पिछले 3-4 माह में चोरी कर लिए थे। कुछ जेवरात को गिरवी रख दिया। शेष सामान अंजान व्यक्तियो को बेच दिया। जो पैसा मिला उससे धूमने फिरने व कार खरीदने में खर्च कर दिया। ह शेष चोरी का एक जोड़ी झुमका, एक मंगलसूत्र लाकेट भदोही के रजपुरा चैराहे के पास स्थित एससीबीसी बैंक में गिरवी रखा था। कल छुड़ाकर ले आया।