Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JALAUN NEWS: निरंतर कोशिश करने से सफलता के सभी पायदान मिल जाते है किसी सफलता में कडी मेहनत और पक्का इरादा अवश्य ही सम्मलित होता है। कौन कहता है कि प्रतिभा किसी की मोहताज होती है । प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती है यह बात तहसील की ग्राम पंचायत डिकौली के तहसील माधौगढ में शासकीय अधिवक्ता अजय सिंह राजावत (गुड्डू )की बेटी प्रकृति सिंह राजावत ने सैनिक स्कूल में चयन पाकर साबित किया है। एडवोकेट गुड्डू सिंह ने बताया कि बेटी पिंकी शुरूआत से ही कडी मेहनत और लगन के साथ पढाई में अग्रणी रही है। बेटी के सपने साकार करने हेतु बेटी के कहने पर मैने सैनिक स्कूल में पढने के लिए आवेदन पत्र भरवाया बेटी ने मेहनत और पक्का इरादा कर सफलता प्राप्त की है। वहीं पिंकी सिंह का कहना है वह देश की सेवा के लिए सेना बडे अधिकारी के पद को हासिल करना चाहती है बेटी की सफलता पर एडवोकेट धर्मेन्द्र सिंह राजावत अखिलेश कुमार सविता हलधर त्रिपाठी अखिलेश दोहरे संजय सिंह सहित अन्य अधिवक्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हुये बेटी को आगे बढने की कामना की है।