Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
JALAUN NEWS: सहकार भारती के 48 वें स्थापना दिवस पर पाठक टावर कालपी रोड उरई में आयोजित भव्य समारोह उ.प्र. के सहकार भारती के उत्तर प्रदेश महामंत्री सतीश चन्द्र कठेरिया के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। समारोह समापन पर सहकार भारती के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र द्विवेदी द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत कर सभी उपस्थित लोगों का आभार भी व्यक्त किया।जिसका संचालन गरिमा पाठक ने किया। मुख्य अतिथि कठेरिया ने संगठन को और मजबूत करने के साथ-साथ इसकी और भी शाखाओं का गठन कर उन्हें रोजगार से जोड़ने का भी कार्य करें। ताकि संगठन को और अधिक मजबूत किया जा सके। उसके जबाब में सहकार भारती के जिला उपाध्यक्ष महेश पाण्डेय ने मुख्य अतिथि को आश्वासन देते हुए कहा कि जनपद में आपके कथनानुसार और भी दूसरी ईकाईयों का शीघ्र गठन किया जायेगा। इस अवसर पर प्रेमकुमार पाठक जिला महामंत्री, रामनिवास शुक्ला, वैरागी जी, पुरुषोत्तम गुप्ता उर्फ घंटी कोषाध्यक्ष, ओपी तिवारी, गोपाल बाबू विश्नोई, राकेश कुमार तिवारी,राम आसरे त्रिवेदी, विनोद कुमार मिश्रा आदि सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।