Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: गहोई जागृति महिला क्लब की वार्षिक बैठक डॉ. स्वप्निल मोदी की अध्यक्षता में तथा कल्पना खरद के निर्देशन में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक में संस्था के कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी सत्र के लिए नए दायित्वों का निर्धारण किया गया। बैठक के दौरान डॉ. स्वप्निल मोदी द्वारा संस्था की नव-निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती साक्षी सेठ को विधिवत कार्यभार सौंपा गया। इस अवसर पर संस्था के आगामी वर्ष भर के कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई, जिसमें सामाजिक, सांस्कृतिक एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में क्लब की सभी सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही। बैठक में शालिनी, ज्योति, सीमा सेठ, डॉ. प्रतिभा, उमा, सारिका, मेघा, नीता, लिपि, प्रिया, करुणा, रेणु, कविता, अर्चना, नीलम, प्रीति, पूनम, लवली, सीमा, सुलेखा, रश्मि बड़ोनिया, वंदना नहर, सारिका गुप्ता, निशा कंथारिया, ज्योति कुंदरिया, पुष्पा, आरती, भावना, विनीता, विश्वरी, प्रियंका, दिव्या, दीप्ति मिश्रा, रितु नगरिया, सुनीता पहाड़िया, प्रभा, ममता, साक्षी, अंजलि, अनीता, संगीता, संजना सहित अनेक सदस्याएँ उपस्थित रहीं। अंत में डॉ. स्वप्निल मोदी ने सभी सदस्यों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए नव-निर्वाचित अध्यक्ष को शुभकामनाएँ दीं तथा आशा व्यक्त की कि संस्था उनके नेतृत्व में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी।