Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन टीम ने लोक निर्माण विभाग, खंड-3 के वरिष्ठ लिपिक संतोष निरंजन को बीस हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक सुबह एंटी करप्शन टीम कचहरी चौराहा स्थित लोक निर्माण विभाग के खंड-3 कार्यालय पहुंची। टीम ने जाल बिछाकर वरिष्ठ लिपिक को रिश्वत लेते दबोच लिया। आरोपी के पास से बीस हजार रुपये बरामद हुए।
सूत्रों के अनुसार, आरोपी लिपिक ने एक सेवानिवृत्त कर्मचारी राजेंद्र कुमार से पेंशन और पीएफ पास कराने के लिए चालीस हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि रिश्वत न देने पर उसे कार्यालय में लगातार चक्कर लगवाए जाते थे। शिकायतकर्ता ने आधी राशि यानी बीस हजार रुपये दिए, जिस पर एंटी करप्शन टीम ने तत्काल कार्रवाई की। इस गिरफ्तारी के बाद कार्यालय में हड़कंप मच गया। स्थानीय प्रशासन और एंटी करप्शन टीम ने बताया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा, और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।