Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: भारतीय जनता पार्टी के जिला पंचायत सदस्य एवं मंडल प्रभारी अजय सिंह रिंकू लोहारी लगातार गरीबों, बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों की सेवा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इसी क्रम में ललिपुर ग्राम निवासी रोहित मिश्रा (20 वर्ष), जो परचून की दुकान चलाते हैं और 80 प्रतिशत दिव्यांग हैं, को उनके व्यवसाय में सहयोग प्रदान किया गया। दिव्यांगता के कारण रोहित मिश्रा को दुकान चलाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। अजय सिंह रिंकू लोहड़ी के प्रयास से उनकी दिव्यांग पेंशन स्वीकृत कराई गई तथा इम्को के माध्यम से उन्हें ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई गई। ट्राइसाइकिल मिलने पर रोहित मिश्रा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अजय सिंह रिंकू लोहड़ी का आभार जताया और कहा कि अब वे अपना व्यवसाय बेहतर ढंग से चला सकेंगे तथा अपने परिवार का भरण-पोषण भी सुचारू रूप से कर पाएंगे। इस अवसर पर अजय सिंह रिंकू लोहड़ी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीब, बुजुर्ग और दिव्यांगजन आत्मनिर्भर बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन भी अब अपना व्यवसाय कर आत्मनिर्भर हो रहे हैं, जो सुशासन का प्रमाण है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके जनता दरबार में आने वाले दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों के पेंशन, राशन कार्ड, आवास, शौचालय सहित अन्य आवश्यक कार्य संबंधित अधिकारियों के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर कराए जाते हैं। रोहित मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार व्यक्त किया। अजय सिंह रिंकू लोहारी ने कहा कि फतेहपुर जनपद में यदि किसी भी दिव्यांगजन को उपकरण की आवश्यकता हो तो वे उनके जनता दर्शन या फतेहपुर शहरी आवास कार्यालय (आवास विकास) में संपर्क कर सकते हैं, जहां शीघ्र ही आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी।