Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: युवा दिवस के मौके पर सिराथू कस्बे में स्थित उदय श्याम इंटर कॉलेज में मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा रैली निकाली गई । इस दौरान विद्यालय के निदेशक रमेश चंद्र केशरवानी ,प्रबंधक उमेश केशरवानी , प्रधानाचार्या अनुपमा सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक व छात्र मौजूद रहे । इस दौरान विद्यालय के निदेशक रमेश चंद्र केसरवानी ने बताया कि यह दिन महान समाज सुधारक, दार्शनिक और युवा प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति, आत्मविश्वास , अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को जागृत करना है। इसी उद्देश्य से विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और संगठनों द्वारा रैलियों का आयोजन किया जाता है। राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित रैली में बड़ी संख्या में छात्र -छात्राएँ , शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता और युवा संगठन भाग लेते हैं।
युवा दिवस के मौके पर सिराथू कस्बे में स्थित उदय श्याम इंटर कॉलेज में प्रातः काल प्रभात फेरी निकाली गई इस दौरान छात्रों ने हाथों में बैनर, पोस्टर और झंडे लेकर देशभक्ति एवं प्रेरणादायक नारों का उद्घोष किया जिसमें “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए” जैसे स्वामी विवेकानंद के विचार रैली को विशेष प्रेरणा प्रदान करते हैं। प्रबंधक उमेश केशरवानी ने बताया कि रैली का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशामुक्ति, शिक्षा, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण और राष्ट्रीय एकता जैसे सामाजिक विषयों के प्रति जागरूक करना होता है। कई स्थानों पर युवा पारंपरिक वेशभूषा में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी देते हैं, जिससे रैली और अधिक आकर्षक बन जाती है। पुलिस और स्वयंसेवकों द्वारा अनुशासन बनाए रखा जाता है। इस प्रकार राष्ट्रीय युवा दिवस पर होने वाली रैली युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। यह उन्हें अपने कर्तव्यों का बोध कराती है और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करती है। वास्तव में, ऐसी रैलियाँ युवा शक्ति को संगठित कर देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखती हैं।