अज्ञात कारणों से घर में लगी आग, दस हजार नकदी समेत गृहस्थी खाक

PRATAPGARH NEWS: उदयपुर थाना क्षेत्र के वीरगढ़ पूरे भगवत गांव निवासी बृजलाल शर्मा के घर में मंगलवार की सुबह नौ बजे अज्ञात कारणों से आग लग गयी। घटना के समय परिवार के लोग बाहर काम कर रहे थे। घर से धुंआ निकलता देख लोगों को घटना की जानकारी हुई। इस बीच आग से घर धू धू कर जलने लगा। ग्रामीणों की सूचना पर उदयपुर फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आग पर काबू पा लिया गया था। सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। पीडित के मुताबिक आगजनी में उसकी दस हजार रूपये नकदी व गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *