कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल

MIRZAPUR NEWS: पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा नेता मनोज जायसवाल कोन मंडल के कमासिन गांव में निर्मला देवी संस्थान शिक्षण संस्थान में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। जहा इस प्रतियोगिता के आयोजनकर्ता दिग्विजय सिंह द्वारा उन्हें अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।इस मौके पर भाजपा नेता ने कहा कि देश में क्रिकेट की तरह कबड्डी भी सबसे ज्यादा खेले जाना वाला खेल है।कबड्डी खेलने से खिलाड़ी शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनते है। यही ग्रामस्तर पर बढ़िया खेलने वाले आगे चलकर देश के लिए भी खेलते है। पीएम मोदी ने भी खेलों इंडिया के तहत खेलो को आगे बढ़ाने का काम किया है।जिससे देश में खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं मिल रही है। इस मौके पर गणेश तिवारी, अंचल सिंह, विवेक चौबे, नितेश गुप्ता, आर्यन बिंद, श्रवण सिंह, अंशुमान, शिवम् आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *