Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JAUNPUR NEWS: नगर स्थित मियांपुर में साइबर इंस्टिट्यूट परिसर में रविवार को जौनपुर जीनियस 2025 के द्वितीय चरण की प्रतियोगिता व पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्ति जेलर एएन पाठक ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि के हाथों प्रतियोगिता में सफल छात्र-छात्राओं को शील्ड, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एएन पाठक ने कहा कि सफलता हासिल करने से पहले लक्ष्य निर्धारित करना जरूरी है। लक्ष्य निर्धारित करके उसके अनुरूप पूर्ण रूप से समर्पित होकर तैयारी करने पर सफलता निश्चित रूप से मिलती है। कहा कि जीवन में संघर्ष करने से कभी हार नहीं माननी चाहिए, सदैव प्रयत्नशील रहना चाहिए। वरिष्ठ पत्रकार राजेश मौर्य, शिक्षक दिनेश यादव, आयकर विभाग में कार्यरत आरिफ अंसारी, शिक्षिका पूजा पाठक ने भी संबोधित किया। संस्था के निदेशक राजीव पाठक ने कहा कि संस्था के संस्थापक स्व. विनोद गुप्ता जौनपुर के छात्रों के लिए एक प्रतियोगी मंच दे गए हैं, जिसको हम लगातार छात्रों के बीच में उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रतियोगिता के संयोजक मंगल चौहान ने बताया कि इस वर्ष इस प्रतियोगिता में लगभग 30 विद्यालय व महाविद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया जिसमें प्रथम व द्वितीय चरण की प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें कक्षा 9 की छात्रा खुशी कन्नौजिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनुराग पांडेय व धीरज सिंह को साइबर रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रबंधक अनुज पटेल ने आभार व्यक्त किया। अध्यक्षता संस्थाध्यक्ष विजयलक्ष्मी पाठक ने की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सेंटर कॉर्डिनेटर रश्मि पाठक, काजल बिंद, ऋतु निषाद, विशाल, शिवम, शुभांशु आदि ने सहयोग किया।