चार पर युवती से छेडछाड व मारपीट का केस

PRATAPGARH NEWS: लीलापुर थानान्तर्गत एक गांव की युवती के साथ छेडछाड़ व मारपीट की हुई घटना को लेकर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के एक गांव की पीड़िता का आरोप है कि बीती बारह जनवरी की शाम करीब छः बजे शौच के लिए जाते समय ढ़कवा पूरे वीरबल निवासी दीपक पुत्र स्व0 बेचेंलाल अपने बहनोई के साथ वहां पहुंचा और उसके साथ जबरन छेडछाड करने लगा। पीडिता के शोरशराबा करने पर आरोपी दीपक की मां रामरती व बहन प्रीती भी पहुंच गयी। चारों आरोपियो ने एकराय होकर पीड़िता को मारापीटा व गालीगलौज करते हुए जानलेवा धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक मनोज पाण्डेय का कहना है कि जांच के बाद दीपक समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *