सनगांव में कंबल वितरण कार्यक्रम, 400 गरीब असहायों को मिली राहत

FATEHPUR NEWS: कड़ाके की ठंड के बीच जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से तेलियानी विकास खंड की ग्राम सभा सनगांव में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान इफतेखार खान एवं प्रधान प्रतिनिधि मोइन खान द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अपना दल (एस) के बिंदकी विधायक जयकुमार सिंह जैकी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विधायक जयकुमार सिंह जैकी की मौजूदगी में करीब 400 गरीब व असहाय लोगों को कंबल वितरित किए गए, जिससे उन्हें ठंड से राहत मिल सके। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। कंबल वितरण के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से क्रिकेट खिलाड़ियों को क्रिकेट किट तथा वॉलीबॉल व बैडमिंटन खिलाड़ियों को खेल किट वितरित की गई। विधायक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि गांवों में छिपी प्रतिभाएं ही भविष्य में जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी। खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, स्वास्थ्य और आत्मविश्वास का विकास होता है। अपने संबोधन में विधायक जयकुमार सिंह जैकी ने कहा कि कंबल वितरण कार्यक्रम में आए किसी भी गरीब या असहाय व्यक्ति को बिना कंबल के नहीं लौटाया जाएगा। यदि आज किसी कारणवश कोई व्यक्ति कंबल पाने से वंचित रह जाता है तो उसे अगले दिन कंबल उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति छूटने नहीं पाएगा और सभी को सहायता दी जाएगी। विधायक ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि सरकार की मंशा है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। साथ ही युवाओं से शिक्षा और खेल दोनों में आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों व ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। पूरे आयोजन में सेवा, सहयोग और जनकल्याण की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।
इस अवसर पर शिवकुमार अग्निहोत्री, मनीष पटेल, श्याम तिवारी, मासुक खान, पूर्व बीएसए रामसरन पाल, डॉ. नागेंद्र, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शाहनवाज खान, मुजाहिद खान, सोहराब खान, बीडीसी विनोद, बीडीसी नियाज खान, उमेश मथुरिया, नीरज चौरसिया, सकलैन खान, खैरुल आबदीन सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *