Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: राजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत न्याय पंचायत धौरहा में मकर संक्रांति के मौके पर प्रति वर्ष मेला का आयोजन किया गया। इसी क्रम में शानदार भव्य मेला लगा है, रैकरी, रैकरा, धनावल, बगाही, पटेरी आदि कई क्षेत्रों से लोगों का आना जाना मेला में लगा रहता है। शानदार तरीके से दंगल का भी आयोजन हुआ जिसमें रामू पहलवान पीडरिया ने नारायण पहलवान घोरावल को जबरजस्त पटखनी दी। मेला ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धौरहा मुन्ना यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस मौके पर बाबुनंदन यादव ग्राम प्रधान ददरा पहाड़ी, एड.संतोष कुमार, एड. दिलीप कुमार, धीरेंद्र सिंह , मयंक सिंह आदि कई क्षेत्रों से लोग मेला में शामिल रहें।