Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

संघ से जुड़े कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को खिलाई खिचड़ी
PRAYAGRAJ NEWS: मकर संक्रांति पर्व पर 15 जनवरी बृहस्पतिवार को दोपहर बाद 3 से सायं 6 बजे तक कोरांव खंड एवं नगर खंड के कार्यकर्ताओं के द्वारा मकर संक्रांति सहभोज कार्यक्रम का आयोजन कोराव बाजार में स्थित केसरवानी बाल विद्या मंदिर परिसर में किया गया। जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने बाजार आने वाले राहगीरों को प्रसाद के रूप में खिचड़ी खिलाई। इस दौरान नगर संघ चालक रामबाबू केसरी श्री राम ने लाउड स्पीकर के जरिए देशभक्ति गीत गाते रहे और राहगीरों को प्रसाद बंटता रहा। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से खंड संघ चालक संजय सिंह, खंड कार्यवाह अजय, नगर कार्यवाह राजेश, खंड भोज प्रमुख चंद्रकांत शुक्ल, दयानंद सिंह, मनोज सोनी, संजय, सालिक राम सिंह सहित धर्म प्रसार प्रमुख प्रेम शंकर सिंह आदि भारी संख्या में संघ से जुड़े कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। सबने मकर संक्रांति सहभोज कार्यक्रम में सहयोग किया और बाजार आने वाले राहगीरों को प्रसाद के रूप में खिचड़ी वितरित कर खिलाई। इस कार्य की नगर वासियों ने प्रशंसा की है।