पीठाधीश्वर स्वामी रामाश्रम शास्त्री  महराज की भागवद कथा 19 से

PRAYAGRAJ NEWS: पीठाधीश्वर स्वामी रामाश्रम शास्त्री स्वामी महराज श्रृंगवेरपुर धाम की श्रीमदभागवद कथा 19 जनवरी से माघ मेला के सेक्टर-6 के ओल्ड जीटी मार्ग पर लगे शिविर में दोपहर एक बजे से शुरू होगी जो शाम पांच बजे तक चलेगी। मुख्य यजमान पं लक्ष्मीकांत पाण्डेय गढवा अखैराजपुर, प्रयागराज है। कथा के पूर्व शिविर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी जो बैण्डबाजे के साथ गंगा घाट तक जाएगी और गंगा पूजन करेगी। कथा का विश्राम 25 जनवरी और भण्डारा 26 जनवरी को दोपहर से होगा। पीठाधीश्वर स्वामी रामाश्रम शास्त्री स्वामी महराज ने बताया कि कथा में पहले दिन भागवद महात्म्य से हिरण्याक्ष वध तक की कथा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *