मकर संक्रांति के अवसर पर  नगर में कई जगहों पर खिचड़ी भोज का आयोजन

LAKHIMPUR KHERI NEWS: मकर संक्रांति के अवसर पर नगर में कई जगहों पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया।इस धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम देवीस्थान मंदिर,एसडीएम ऑफिस के सामने,पुतन्नी चौराहे शिव मंदिर, हरदेव बाबा थान,छोटी देवी मंदिर सहित और भी स्थानों पर खिचड़ी भोज कार्यक्रम हुआ जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद के रूप में खिचड़ी भोज ग्रहण किया।मकर संक्रांति पर खिचड़ी भोज में श्रद्धालु बड़ी संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। आयोजकों द्वारा श्रद्धालुओं को विधिवत प्रसाद वितरित किया गया।खिचड़ी वितरण कार्यक्रम में क्षेत्र के बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन स्थल पर अनुशासन और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया। स्थानीय लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।खिचड़ी भोज कार्यक्रम के दौरान कस्बे में उत्सव जैस माहौल देखने को मिल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *