25 हजार की इनामिया महिला तस्कर गिरफ्तार

मादक पदार्थों की तस्करी में 6 माह से फरार थी, जिले में चलाया जा रहा अभियान
LAKHIMPUR KHERI NEWS: पलिया पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में वांछित 25 हजार रुपये की इनामिया अभियुक्ता संदीप कौर को गिरफ्तार किया है। वह पिछले लगभग छह माह से फरार चल रही थी।पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों के सेवन और तस्करी की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।इसी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी पलिया के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष पलिया पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने बुधवार को यह सफलता हासिल की।पुलिस के अनुसार, अभियुक्ता संदीप कौर के खिलाफ थाना गौरीफंटा में पहले से मुकदमा अपराध संख्या 15/2025 धारा 8/21/23 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज था। मादक पदार्थों की तस्करी में लगातार संलिप्तता पाए जाने पर उसके विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत थाना गौरीफंटा में मुकदमा अपराध संख्या 26/2025 धारा 2 (ख) (ii) / 3 उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 के अंतर्गत भी कार्रवाई की गई थी। अभियुक्ता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा पूर्व में 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पलिया पुलिस ने बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि संदीप कौर को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *