कचहरी मस्जिद में हो रहे अवैध निर्माण पर बवाल

पर्दे की आड़ में चल रहा था काम: प्रशासन ने रुकवाया काम, पहले से दर्ज हुई थी एफआईआर
LAKHIMPUR KHERI NEWS: नौरंगाबाद चौराहे पर प्रशासन ने पर्दे से ढकी कचहरी मस्जिद में चल रहे अवैध निर्माण को रुकवा दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद भाजपा नेताओं और हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने इसका कड़ा विरोध जताया।
मामला लखीमपुर सदर कोतवाली क्षेत्र में कलेक्ट्रेट के पास स्थित कचहरी मस्जिद से जुड़ा है, जहाँ बिना अनुमति निर्माण कराए जाने की शिकायत सामने आई थी। सूचना मिलने पर राजस्व लेखपाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। जाँच में पाया गया कि मस्जिद परिसर से सटे नाले की ओर दीवार और अन्य ढाँचा खड़ा किया जा रहा था।लेखपाल ने तत्काल निर्माण कार्य बंद कराया और मौके पर काम कर रहे मजदूरों को हटा दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसी मस्जिद पर करीब छह महीने पहले भी अवैध निर्माण को लेकर मुकदमा दर्ज किया जा चुका है, इसके बावजूद फिर से काम शुरू कर दिया गया।वहीं मस्जिद के मुअज्जिन ने दावा किया कि निर्माण का उद्देश्य नाले के पास खुले में पेशाब की समस्या से निजात पाना और प्राइवेसी बनाए रखना था। हालाँकि हिंदूवादी संगठनों ने इसे पूरी तरह अवैध बताते हुए सवाल खड़े किए। फिलहाल प्रशासन ने निर्माण रोककर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *