Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LAKHIMPUR KHERI NEWS: बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल गोला के सभागार में उप गन्ना आयुक्त डॉ आर डी द्विवेदी , जिला गन्ना अधिकारी लखीमपुर वेद प्रकाश सिंह एवं जिला गन्ना अधिकारी सीतापुर रत्नेश त्रिपाठी, यूनिट हेड राकेश यादव,वरिष्ठ महाप्रबन्धक गन्ना पी एस चतुर्वेदी,सहायक महा प्रबन्धक कारपोरेट असद शेख की उपस्थिति में सेवानिवृत्त वैज्ञानिक डॉ अवधेश कुमार डागर ने मिल व समिति के 75 गन्ना विकास कार्यकर्ताओ व प्रबंधकों को गन्ना प्रजातीय प्रशिक्षण दिया। इसी क्रम में 18 जनवरी को किसान के खेत पर जाकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक गोला आशुतोष मधुकर एवं खंभारखेड़ा सुनील चौधरी, सचिव गोला बलवंत चौधरी,सहायक महाप्रबन्धक गन्ना ओ डी शर्मा,प्रबन्धक गन्ना सत्येन्द्र कुमार मिश्र सहित गन्ना विभाग के समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।