मकर संक्रांति पर मुंशीगंज में खिचड़ी वितरण का आयोजन

AMETHI NEWS: मकर संक्रांति के अवसर पर मुंशीगंज पुलिस द्वारा कोतवाली परिसर में राहगीरों को खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अखिलेश वर्मा सहित कोतवाली के सभी पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व जीवन में उन्नति और सकारात्मकता के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। वहीं कोतवाल शिवाकांत त्रिपाठी ने कहा कि यह पर्व आपसी एकता, भाईचारे और प्रेम का संदेश देता है। कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने राहगीरों को खिचड़ी प्रसाद वितरित कर उन्हें मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा सरायखेमा गांव एवं मुंशीगंज चौराहे पर भी खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *