पुण्यतिथि पर समाजसेविका रामपती को किया नमन

PRATAPGARH NEWS: नगर स्थित आल इण्डिया रूरल बार एसोसिएसन के प्रधान कार्यालय पर गुरूवार को समाजसेविका रामपती की तीसरी पुण्यतिथि समारोहपूर्वक मनायी गयी। समाजसेविका रामपती संयुक्त अधिवक्ता संघ लालगंज के अध्यक्ष व बार काउन्सिल ऑफ उत्तर प्रदेश के प्रत्याशी अनिल कुमार तिवारी महेश की मां थी। संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम में अधिवक्ताओं, समाजसेवियों व क्षेत्र के प्रबुद्धजनों ने स्व0 रामपती के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीया रामपती के द्वारा किये गये सामाजिक कार्य सदैव प्रेरणास्पद रहेंगे। संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप पाण्डेय ने किया। इस मौके पर अर्पित शुक्ल, आदित्य त्रिपाठी, सत्येन्द्र श्रीवास्तव, दीपक त्रिपाठी, श्यामू पटेल, दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *