Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा को लेकर सदर तहसील परिसर में दिखी गर्मजोशी
BALRAMPUR NEWS: अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को विधेयक के रूप में पारित कराए जाने की मांग को लेकर आल इण्डिया रूरल बार एसोसिएसन की प्रदेशव्यापी अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा गुरूवार को दोपहर बाद यहां पहुंची। लखनऊ से निकली अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल के नेतृत्व में गोण्डा, बहराइच होते हुए यहां सदर तहसील परिसर में पहुंची। एसोसिएसन के बैनरतले अधिवक्ताआंे ने बार एसोसिएसन कार्यालय के सामने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। यहां अधिवक्ताओं की सभा को संबोधित करते हुए एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि संसद के आगामी बजट सत्र में केन्द्र सरकार हर हाल मंे अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को विधेयक के रूप में पारित कराए। उन्होने कहा कि अधिवक्ताआंे की सुरक्षा व सम्मान को लेकर आये दिन आपत्तिजनक घटनाएं होना चिंताजनक है। उन्होने कहा कि हाल ही में बाराबंकी जिले में वहां की पुलिस द्वारा कचेहरी परिसर में अधिवक्ताओ के साथ मारपीट का नंगा नाच किया है। उन्होने कहा कि पुलिस और अपराधी कानून की आवाज उठा रहे अधिवक्ताओं पर रोज हमलावर हो रहे हैं। उन्होेने कहा कि संसद के बजट सत्र में विधेयक पारित नही हुआ तो अधिवक्ता एकजुट होकर संसद भवन का घेराव करेंगे। एसोसिएसन के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश ने उ0प्र0 सरकार से मांग उठाई कि वह प्रदेश के शिक्षकों और कर्मचारियों की भांति अधिवक्ताआंे को भी पंाच लाख का कैशलेस हेल्थ बीमा अविलम्ब प्रदान करे। अनिल कुमार तिवारी ने कहा कि अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं को लेकर सरकार के द्वारा बरती जा रही उदासीनता को लेकर संघर्ष और मुखर होगा। कार्यक्रम का संयोजन अधिवक्ता राज विक्रम पाठक ने किया। इस मौके पर आनन्द किशोर शुक्ल, राजकुमार शुक्ल, अमरेश बहादुर वर्मा, संतोष तिवारी, हरिकांत यादव, कृष्णचंद्र गुप्ता, शिवम उपाध्याय, नानबाबू मणि तिवारी, नूरूलहुदा, अवनीश मिश्र आदि अधिवक्ता रहे।