जयपुरिया स्कूल फतेहपुर में नवीन शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

FATEHPUR NEWS: शहर के जयपुरिया स्कूल, फतेहपुर में शैक्षणिक सत्र 2026–27 को लेकर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान सेठ एम.आर. जयपुरिया ग्रुप ऑफ स्कूल्स की प्रबंधिका रंजन सिंह एवं संस्था के संरक्षक शिवबली सिंह ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जयपुरिया ग्रुप ऑफ स्कूल्स नवीन शिक्षा नीति के अनुरूप छात्रों के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर देता है। विद्यालयों में कौशल आधारित, व्यावहारिक एवं प्रयोगात्मक शिक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे छात्र न केवल शैक्षणिक रूप से बल्कि व्यवहारिक जीवन के लिए भी सक्षम बन सकें। प्रबंधन ने बताया कि जनपद फतेहपुर में संचालित जयपुरिया ग्रुप के तीनों संस्थानों में प्रवेश शुरू हो चुके हैं। फतेहपुर शहर में प्ले ग्रुप से कक्षा 12 तक, मलवा स्थित संस्थान में भी प्ले ग्रुप से कक्षा 12 तक जबकि बिंदकी स्थित संस्थान में प्ले ग्रुप से कक्षा 6 तक प्रवेश प्रक्रिया चालू है। विद्यालय प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि सामान्य एवं किफायती फीस संरचना के साथ उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करना उनकी प्राथमिकता है। रंजन सिंह ने यह भी जानकारी दी कि विद्यालय को इंटरमीडिएट स्तर तक सीबीएसई बोर्ड की मान्यता प्राप्त हो चुकी है। मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “जोश स्कॉलरशिप परीक्षा” के माध्यम से छात्रों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाता है, जिससे प्रतिभावान विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके। मलवा स्थित जयपुरिया संस्थान की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि वहां आवासीय छात्रावास सुविधा उपलब्ध है, जहां छात्रों को आधुनिक संसाधनों से युक्त, सुरक्षित एवं अनुशासित वातावरण में शिक्षा दी जाती है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं एडिशनल डायरेक्टर जी.पी. मिश्रा, सीजो वर्गीज, उर्वशी पांडेय, जरीना अंजुम, उमेश त्रिपाठी, देवेंद्र भदौरिया सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *