Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: मकर संक्रांति के पावन अवसर पर दारानगर निवासी स्व0 पंडित नर्वदा प्रसाद मिश्र की स्मृति में उनके पौत्र नील कमल मिश्रा ने गुरुवार को कड़ा धाम के कुबरी घाट पर खिचड़ी प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कड़ा धाम थानाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ पांडेय एवं नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम के चेयरमैन प्रतिनिधि अरुण केशरवानी ने खिचड़ी प्रसाद वितरित कर किया।इस अवसर पर गंगा स्नान के लिए पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं में प्रसाद को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजन पूरी श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता के वातावरण में संपन्न हुआ।खिचड़ी प्रसाद वितरण कार्यक्रम में संजय पाठक, रेवती रमण पांडेय, लक्ष्मी कांत पांडेय, प्रमोद पांडेय, शशि कमल मिश्र, विपिन मिश्र, प्रभाकर शुक्ला, ओमनीश तिवारी,सभासद राहुल कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य लोग एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।आयोजक नील कमल मिश्र ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहेगा।