भवम क्लब की जीत में सौम्य, मधुकर, विराट चमके

फोटो : सौम्य तिवारी-मधुकर शुक्ला-विराट गुप्ता-अभिनव परिहार

अभिनव का शतक व्यर्थ, रौनक की गेंदबाजी अर्थहीन
PRAYAGRAJ NEWS: सौम्य तिवारी के हरफनमौला खेल (95 रन, 72 गेंद, नौ चौके, एक छक्का एवं दो विकेट), मधुकर शुक्ला (80 रन, 54 गेंद, दस चौके) और विराट गुप्ता की अचूक गेंदबाजी (5-0-15-5) की बदौलत भवम क्लब ने किड्स प्रयागराज क्लब को 34 से हराकर अमृत लाल भारतीय स्मृति अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। पराजित टीम के अभिनव परिहार का शतक (121 रन, 71 रन, 13 चौके, एक छक्का) और रौनक पटेल की गेंदबाजी (6-0-46-4) व्यर्थ हो गई। गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर शुक्रवार को खेले गए मैच में भवम क्लब में 30 ओवर में पांच विकेट पर 251 रन (सौम्य तिवारी 95, मधुकर शुक्ला 80, रोशन कुशवाहा 27, रौनक पटेल 4/46, लकी 1/28) बनाए। जवाब में किड्स प्रयागराज क्लब की टीम 30 ओवर में 9 विकेट पर 217 रन (अभिनव परिवार 121, राघव दुबे 34, विराट गुप्ता 5/15, सौम्य तिवारी 2/41) पर सिमट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *