गरीब असहाय की सेवा सम्मान प्यार के लिए आयोजित किया जाता है ब्रह्मदेव जागरण मंच खिचड़ी भोज : सत्येन्द्र तिवारी

PRATAPGARH NEWS: प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी ब्रह्मदेव जागरण मंच के तत्वाधान में नगर के ट्रेज़री चौराहा स्थित श्री हनुमान जी मंदिर प्रांगण में श्रीरामचरित मानस पाठ , हवन , आरती के उपरान्त 13वां सामूहिक खिचड़ी भोज का आयोजन संपन्न हुआ । इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पं0 सत्येन्द्र नारायण तिवारी के नेतृत्व में हवन पूजन किए गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री सत्येन्द्र नारायण तिवारी ने कहा कि खिचड़ी भोज के माध्यम से संगठन गरीब और असहाय लोगों की सेवा प्यार सम्मान का भागीदार बनता है । लगभग 2 बजे से प्रारंभ हुए खिचड़ी भोज में तीन हजार से अधिक भक्तगणों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष पंडित धर्म राज पाठक, युवजन महामंत्री ब्रह्मदेव जागरण मंच पंडित मान मिश्रा, रवी शंकर मिश्र, उमेश चन्द्र मिश्र , जिला संगठन मंत्री मंजू शुक्ला , मिहिर पाण्डेय सहित तमाम पदाधिकारी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *