कोरी समाज की सैकड़ों सदस्यताओं से समाजवादी पार्टी को मिली मजबूती

सिद्धार्थ कोरी के नेतृत्व में लिया गया संकल्प
सांसद नरेश उत्तम पटेल की मौजूदगी में सपा परिवार का हुआ विस्तार
FATEHPUR NEWS: शुक्रवार को समाजवादी पार्टी जिला मुख्यालय में एक भव्य सदस्यता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इंजी० सिद्धार्थ कोरी के नेतृत्व में कोरी समाज के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फतेहपुर के सांसद नरेश उत्तम पटेल रहे, जबकि अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप सिंह यादव ने की। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही। सदस्यता कार्यक्रम के दौरान इंजी० सिद्धार्थ कोरी ने समाजवादी पार्टी की नीतियों तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) संकल्प पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि कोरी समाज पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ समाजवादी पार्टी के साथ खड़ा रहेगा तथा खागा विधानसभा से लेकर उत्तर प्रदेश और पूरे देश में पीडीए के संदेश को बुलंद करेगा। मुख्य अतिथि सांसद नरेश उत्तम पटेल ने इंजी० सिद्धार्थ कोरी की सराहना करते हुए उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को फूल-माला पहनाकर पार्टी में शामिल कराया तथा सदस्यता के महत्व और पार्टी की विचारधारा पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता जगदीश सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष बीरेन्द्र यादव, दलजीत निषाद, जिला महासचिव चौधरी मंजरयार, डी०जी० कुशवाहा, मनोज यादव, डॉ० अमित पाल सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कोरी समाज के लोगों की भारी सहभागिता ने समाजवादी पार्टी को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *