इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी ने वितरित किए 29 कम्बल, बुजुर्गों और जरूरतमंदों को मिली राहत

FATEHPUR NEWS: सर्दी के प्रकोप से लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इस उद्देश्य के साथ शुक्रवार को इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के संयोजकत्व में चेयरमैन फतेहपुर एवं कार्यकारिणी सदस्य उत्तर प्रदेश डॉ. अनुराग श्रीवास्तव द्वारा चिन्हित अतिजरूरतमंद बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगजनों को कम्बल वितरित किए गए। इस अवसर पर डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने गायत्री मंदिर रानी कालोनी के 6, बीबीपुर के 7, सैदाबाग के 8 और भिखारीपुर के 8 लाभार्थियों को कुल 29 कम्बल और एक जरूरतमंद को तिरपाल वितरित किया। कार्यक्रम में प्रमुख सहयोगी हिमांशु श्रीवास्तव, चैतन्य कुमार (संयोजक दिव्यांग प्रकोष्ठ, इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी) सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। डॉ. अनुराग ने इस अवसर पर कहा कि इस तरह के प्रयासों का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को ठंड से सुरक्षा प्रदान करना और उन्हें इस मौसम में किसी प्रकार की कठिनाई न होने देना है। उन्होंने सभी से अपील की कि जरूरतमंदों की मदद के लिए समाज में मिल-जुल कर सहयोग की भावना बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *