Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के कनवार गांव की एक महिला का आरोप है कि उसका पड़ोसी उसकी जमीन पर अवैध कब्जा कर रहा है जिसका विरोध करने पर विपक्षी झगड़े पर आमादा हो जाता है, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के कनवार गांव निवासी कुसुमा देवी पत्नी स्व भैयालाल ने अजुहा चौकी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसने अपनी पुस्तैनी जमीन के खाली हिस्से में मवेशी बांधती थी, कुसुमा देवी ने बताया कि इस दौरान उसका पड़ोसी जलनिकासी के लिए पनारा लगा लिया, जिसका विरोध करने पर विपक्षी झगड़े पर आमादा होकर मकान निर्माण करने पर अड़ंगा डाल रहा है, पीड़िता की शिकायत पर अजुहा चौकी पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।