Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

ETAWA NEWS: ब्लॉक महेवा के वार्ड नंबर 2 के जिला पंचायत सदस्य गौरव आलियापुर ने मकर संक्रांति के पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए समाजसेवा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति केवल पर्व नहीं, बल्कि दान-पुण्य और मानव सेवा का अवसर है। इस अवसर पर गरीब व असहाय लोगों को 200 सो कंबल, खिचड़ी व अन्य राहत सामग्री वितरण कराई और गरीब लोगों को ठंड में राहत सामग्री उपलब्ध कराना हम सभी का दायित्व बनता है, यह पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी जरूरतमंद, भूखे या ठंड से पीड़ित व्यक्ति की जानकारी उनके संज्ञान में आती है, तो वे स्वयं उसकी पूर्ति और सहायता करते है और सुनिश्चित करेंगे। इसी क्रम में उन्होंने एक महत्वपूर्ण सामाजिक घोषणा करते हुए कहा कि यदि क्षेत्र में किसी गरीब परिवार की बेटी केवल आर्थिक अभाव के कारण विवाह नहीं कर पा रही है, तो ऐसे परिवार आगे आकर सूचना दें। उन्होंने आश्वासन दिया कि विवाह का संपूर्ण खर्च, भोजन-पानी सहित अन्य व्यवस्थाएँ हम स्वयं करेंगे। उन्होंने वार्ड नंबर 2 जिला पंचायत के लोगों से भी अपील की कि कोई भी व्यक्ति ठंड से पीड़ित न रहे, इसके लिए सामूहिक प्रयास किए जाएँ। यदि कहीं व्यवस्था न हो सके, तो उन्हें सूचित किया जाए, वे स्वयं व्यवस्था करेंगे। अंत में जिला पंचायत सदस्य गौरव आलियापुर ने पुनः मकर संक्रांति की सभी जिला पंचायतवासियों एवं क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए समाज में सेवा, सहयोग और सद्भाव बनाए रखने की अपील की। महेवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत सराय इलाही ग्राम नगला बाजू में स्थित राधा कृष्ण मंदिर परिसर मे मकर संक्रांति के अवसर पर नगला प्रसाद द्वारा भव्य सेवा कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया वरिष्ठ समाजसेवी दिनेश यादव उर्फ टिल्लू भैया निवासी नगला प्रसाद के नेतृत्व में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम में मंदिर की पुजारी अरविंद दास के साथ राघवेंद्र यादव क्षेत्र पंचायत सदस्य हरिओम सविता नंदवंशी व अंशुल यादव उर्फ अभिषेक ब्लॉक अध्यक्ष की टीम मौजूद रही।