Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

माघ मेला क्षेत्र में संतो का लिया आशीर्वाद, भंडारे का किया आयोजन
PRAYAGRAJ NEWS: नगर पंचायत कोरांव के पूर्व अध्यक्ष नरसिंह कुमार केसरी उर्फ गोपाल जी ने शुक्रवार को सुबह नगर पंचायत कोरांव के असहाय जरूरतमंदों दिव्यांगों को निःशुल्क कंबल का वितरण कर सायं 4 बजे माघ मेला क्षेत्र में स्वामी महराज नरसिंह मंदिर श्री सुदर्शनाचार्य जी के शिविर में भव्य भंडारे का आयोजन किया और प्रसाद का वितरण कराया। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नरसिंह कुमार केसरी उर्फ गोपाल जी ने माघ मेला शिविर के साथ साथ मेला क्षेत्र में रह रहे सैकड़ों असहाय जरूरतमंदों को निःशुल्क कंबल वितरित कर प्रसाद वितरित कराया। नगर पंचायत अध्यक्ष नरसिंह कुमार केसरी उर्फ गोपाल जी लगातार समाज में सृजनात्मक कार्य करते रहते हैं। इनकी समाज सेवा में विशेष रुचि रहती है। इनके द्वारा असहाय जरूरतमंदों की लगातार सेवा की जाती है। इनके कार्य से प्रभावित होकर लोग इनसे प्रेरणा लेते हैं। नरसिंह कुमार केसरी उर्फ गोपाल जी कोरांव बाजार के एक प्रतिष्ठित सर्राफा व्यवसाई हैं। जिनके द्वारा असहाय जरूरतमंदों की सेवा की जाती रहती है। जिससे नगर पंचायत कोरांव में इनकी लगातार लोकप्रियता बढ़ रही है। इनके सृजनात्मक कार्यों की प्रशंसा पूरे जनपद में होती है। पूर्व नगर पंचायत कोरांव के पूर्व अध्यक्ष नरसिंह कुमार केसरी उर्फ गोपाल जी किसी भी असहाय जरूरतमंदों की सेवा के लिए सदैव तत्पर है, इनके इस कार्य की सभी नगरवासी प्रशंसा करते हैं।