ऋंग्वेरपुर धाम में कांग्रेस ने लगाई चैपाल

PRAYAGRAJ NEWS: ऋंग्वेरपुर धाम में कांग्रेस पार्टी द्वारा मनरेगा बचाओ संग्राम चैपाल का आयोजन किया गया। चैपाल को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गंगापार जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद ने कहा कि मनरेगा में 100 दिनों का काम कानूनी हक था, केंद्र 90 प्रतिशत फंड देता था और पंचायतों को काम तय करने का अधिकार था। नए बिल विकसित भारत जीरामजी बिल में रोजगार की गारंटी सिर्फ नाम की है।जिसमें रोजगार 125 दिनों का दावा है, लेकिन केंद्र का फंड हिस्सा 60 प्रतिशत तक घटा दिया गया है, जिससे राज्यों पर बोझ बढ़ेगा। जिसमें काम केंद्र तय करेगा, पंचायतों की भूमिका कम होगी और महात्मा गांधी का नाम हटाना अपमानजनक है।उन्होंने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम देश के 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में भारत के करोड़ों लोगों की जीवन रेखा बन चुकी मनरेगा योजना पर सरकार ने बुलडोजर चला दिया। जब तक भाजपा की सरकार मनरेगा को पुनः लागू नहीं करेगी तब तक संग्राम जारी रहेगा। कार्यक्रम को प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य पूर्व सचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस आशीष पाण्डेय, सुनील पाण्डेय ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिलामहासचिव विनोद तिवारी ने किया। इस अवसर पर वाररुम प्रभारी सददाम हुसैन सिद्दीकी, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल पाल, अमर बहादुर सरोज, हृदयानंद यादव, कार्तिकेय पाण्डेय, राम गोविंद शुक्ला, कमल पाल, रीता देवी, सुनीता देवी आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *