डीएम ने की सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा, अधिकारियों को रैंकिंग सुधार और शिकायत निस्तारण में सुधार के निर्देश

JHANSI NEWS: जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में सीएम डैशबोर्ड और आईजीआरएस पोर्टल पर जिला की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा में पता चला कि जनपद की रैंकिंग ऑल ओवर 61वीं/29वीं और आईजीआरएस पोर्टल पर 31वीं रही। इसके चलते डीएम ने संबंधित अधिकारियों को रैंकिंग सुधारने और कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि 19 विभागों द्वारा निस्तारित शिकायतों का 100% फीडबैक असंतोषजनक पाया गया, जिसे सुधारने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना में शून्य अंक मिलने और मंडी आय/आवक कम होने पर मंडी सचिव श्री बब्लू कुमार को कड़ी चेतावनी दी गई और कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। सोलर स्ट्रीट लाइट बीकेएस उन्नति योजना के अंतर्गत लगे सोलर लाइटों की जांच का आदेश भी डीएम ने दिया। उन्होंने कहा कि सभी लाइटें सही तरीके से कार्यरत हों। डीएम ने अल्पसंख्यक कल्याण, समाज कल्याण एवं शिक्षा विभागों के अंतर्गत छात्रवृत्ति योजनाओं की समीक्षा भी की और स्कूलों/कॉलेजों को निर्देश दिए कि सभी छात्रों को लाभ मिले। ऑपरेशन कायाकल्प में किए गए कार्यों का पुनः सत्यापन कराने और सभी विभागीय डेटा का समय पर पोर्टल पर अपलोड सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया। डीएम ने अधिकारियों को कहा कि सीएम डैशबोर्ड और आईजीआरएस पोर्टल की नियमित निगरानी करें और जहां कहीं भी समस्या हो, तत्काल जानकारी दें ताकि सुधार किया जा सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, प्रभागीय वनाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, डीडीओ, अधिशासी अभियंता और अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *