Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

बीच सड़क खड़े बिजली पोल हटाने के निर्देश,नाली निर्माण में तेजी और गुणवत्ता पर जोर
LAKHIMPUR KHERI NEWS: शुक्रवार को घोसियाना रोड पर चल रहे सड़क और नाली निर्माण कार्य की वास्तविक स्थिति और अतिक्रमण हटाने की प्रगति जानने के लिए सीडीओ अभिषेक कुमार शुक्रवार को अचानक मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क के बीच खड़े विद्युत पोल और निर्माण में बाधा बने अतिक्रमणों को देखा और तुरंत हटाने के निर्देश दिए। साथ ही नाली निर्माण कार्य पर विशेष फोकस रखने और इसे तेजी के साथ निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के निर्देश भी जारी किए। सीडीओ ने अधिशासी अभियंता (विद्युत) को साफ शब्दों में कहा कि पोल शिफ्टिंग में किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य को रफ्तार देते हुए तय समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाए, ताकि आमजन को जल्द राहत मिल सके। उन्होंने सड़क और नाली निर्माण की प्रगति की बारीकी से समीक्षा करते हुए जरूरी सुधार के निर्देश भी दिए। सीडीओ ने मौजूद अधिकारियों से कार्य की स्थिति पूछी और समन्वय बनाकर काम करने पर जोर दिया। सीडीओ ने स्थानीय नागरिकों से भी संवाद करते हुए अपील की कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाकर प्रशासन का सहयोग करें। सड़क निर्माण पूरा होते ही क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी और लोगों को सुगम, सुरक्षित और बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। निरीक्षण के समय एसडीएम सदर अश्वनी कुमार सिंह, पीडी (डीआरडीए) सोमनाथ चौरसिया, अधिशासी अभियंता (विद्युत) शैलेंद्र कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।