गौरा परमानपुर घाट पर पीपा पुल का सांसद अनुप्रिया पटेल ने  किया उद्घाटन

1.90 करोड़ की लागत से बना पीपा पुल, क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी राहत
MIRZAPUR NEWS: छानबे विधानसभा क्षेत्र के गौरा परमानपुर घाट पर गंगा नदी पर निर्मित पीपा पुल का शनिवार को जनपद की सांसद एवं अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं रसायन व उर्वरक राज्य मंत्री  अनुप्रिया पटेल ने विधि-विधान से पूजन कर उद्घाटन किया। राज्य योजना सेतु के अंतर्गत लगभग 1 करोड़ 90 लाख 53 हजार रुपये की लागत से बने इस पुल के चालू होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। उद्घाटन के अवसर पर ग्रामीणों ने सांसद अनुप्रिया पटेल का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। पीपा पुल के शुरू होने से सेमराथनाथ ब्लॉक, डिघ, जंगीगंज, भदोही कालीन नगरी सहित मीरजापुर के लोगों को आवागमन में राहत मिली है। लंबे समय से स्थानीय लोग इस पुल के शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। सांसद अनुप्रिया पटेल ने कहा कि इस पुल से क्षेत्रीय संपर्क मजबूत होगा और व्यापार व रोजमर्रा की आवाजाही को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस मौके पर छानबे विधायक  रिकी कोल, जिला अध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद, राष्ट्रीय सचिव किसान मंच रमाकांत पटेल, राष्ट्रीय सचिव चिकित्सा मंच डॉ. एस.पी. पटेल, भाजपा वरिष्ठ पदाधिकारी प्रेम बहादुर सिंह, जोन अध्यक्ष अवधेश पाल, भाजपा वरिष्ठ पदाधिकारी शिवराम पांडे, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, वरिष्ठ पदाधिकारी इंद्रेश सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुजीत मोदनवाल, लोक निर्माण विभाग मीरजापुर के अधिशासी अभियंता सहित भाजपा, अपना दल एवं निषाद पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *