मकर संक्रांति आपसी एकता और सौहार्द्र का प्रतीक : संजय सिंह

खुटहन क्षेत्र के सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल पट्टी नरेंद्रपुर में धूमधाम से मनाया गया मकर संक्रांति और लोहड़ी का पर्व
JAUNPUR NEWS: खुटहन विकासखंड क्षेत्र के पट्टी नरेंद्रपुर बाजार स्थित सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में मकर संक्रांति और लोहड़ी का पर्व धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने लाई, गुड़, गट्टा, च्यूड़ा और अन्य खाद्य सामग्री का लुत्फ उठाया और पतंग उड़ाई। इस पर्व के दौरान, बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया, जिसमें पतंग उड़ाना, लाई-गुड़ खाना और अन्य पारंपरिक खेल शामिल थे। स्कूल के शिक्षकों ने भी इस पर्व का आनंद लिया और बच्चों के साथ मिलकर उत्सव मनाया। प्रबंध निदेशक संजय सिंह ने बताया कि मकर संक्रांति  आपसी एकता और सौहार्द का प्रतीक है। ऐसे त्यौहार समाज में सामाजिक समरसता लाते हैं।  मकर संक्रांति और लोहड़ी दोनों ही पर्व सूर्य और फसल से जुड़े हुए हैं। मकर संक्रांति सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने का प्रतीक है, जो फसल की कटाई के समय शुरु होता है। मौके पर प्रधानाचार्य अजरा सदाकत, विनीत सिंह, प्रीति सिंह, प्रियंका उपाध्याय, अजय शुक्ला, महेंद्र प्रताप सिंह, जैनेंद्र सिंह, संजय सिंह, आकांक्षा भोज्यवाल आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *