परीक्षा को बोझ न समझें विद्यार्थी : डॉ. वेद प्रकाश सिंह

JAUNPUR NEWS: विश्वनाथ इंटर कॉलेज के विज्ञान, वाणिज्य, कृषि, मानविकी एवं कला संकाय में अध्ययनरत कक्षा 12 वीं के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को श्री विश्वनाथ पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित परीक्षा पे चर्चा 2026 कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों में खास उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के प्रबंध निदेशक डॉ. वेद प्रकाश सिंह रहे। प्रबंध निदेशक ने विद्यार्थियों को सफलता के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण, समय प्रबंधन, अनुशासन एवं करियर चयन से संबंधित महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को उचित मार्गदर्शन प्रदान करते हुए तनाव मुक्त होकर तैयारी करके परीक्षा में सम्मिलित होने का आह्वान किया। साथ ही साथ शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन एवं कर्तव्यपरायणता जैसे जीवन मूल्यों की अनिवार्यता पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि धैर्य, कठिन परिश्रम, लक्ष्य के प्रति पूर्ण रूप से समर्पण के साथ परीक्षा की तैयारी करें, सफलता निश्चित रूप से मिलेगी। अपने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को बताया कि परीक्षा को बोझ न मानकर पूरी ईमानदारी के साथ तैयारी करने वाले बच्चों को निश्चित रूप से लक्ष्य हासिल होगा। इस अवसर पर पी.जी. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार सिंह, कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष सिंह, प्रशासनिक अधिकारी अतुल सिंह सहित शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *