Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: करैली के क़ादरी हाऊस व चकिया के मदरसा क़ुरआन व इतरत क़दम रसूल में ईद ए मेराज उन नबी पर जश्न की महफ़िल सजाई गई वहीं बहिश्त ए खातिमुल अम्बिया कान्फ्रेंस का आयोजन किया गया।जिसमें शायरों ने एक से बढ़ कर एक कलाम सुना कर वाह वाही लूटी।करैली में आयोजक हसनैन मुस्तफाबादी द्वारा आयोजित महफ़िल का संचालन शायर डॉ क़मर आब्दी ने किया तो मौलाना मोहम्मद अली गौहर ने मेराज उन नबी पर तक़रीर की।वहीं चकिया में हुई महफ़िल में सैय्यद मोहम्मद अली गौहर,मौलाना नय्यर रिज़वी,रज़ा अब्बास ज़ैदी अलीगढ़ डॉ ईशान ज़ैदी,डॉ वसी जाफरी अलीगढ़,डॉ रिज़वान हैदर ने महफ़िल को सम्बोधित करते हुए फज़ायल ए मोहम्मद बयान किया अनीस जायसी ने संचालन किया तो शायरों में शाहिद मुस्तफाबादी,बाबर ज़हीर ,रौनक़ सफीपुरी ,नजीब इलाहाबादी ,शहीर रालवी ,हाशिम बांदवी ,रज़ा इस्माइल सफवी , ज़मीर भोपतपूरी समेत अन्य शायरों ने कलाम सुना कर दाद ओ तहसीन बटोरी।