Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: विकासखंड अंतर्गत ग्राम कपारी में ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से असहाय एवं गरीब जरूरतमंदों को कंबल का वितरण किया गया । इस कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी बारा प्रेरणा गौतम, विधायक बारा डाक्टर वाचस्पति, सावित्री हॉस्पिटल एवं पैरामेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. विनोद त्रिपाठी सहित लेखपाल, कानूनगो तथा बड़ी संख्या में आम जनमानस मौजूद रहा।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने जरूरतमंदों को कंबल प्रदान कर मानवता और सामाजिक सरोकार का संदेश दिया। उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि शासन और समाज के सहयोग से ऐसे कार्य आगे भी जारी रहेंगे, ताकि ठंड के मौसम में कोई भी जरूरतमंद असहाय न रहे। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। कार्यक्रम का स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।