Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

प्यावलजी में गूंजे जयकारे..श्रद्धालुओं ने किया निर्वाण लाडू समर्पित
JHANSI NEWS: श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र विशुद्धोदय तीर्थ प्यावलजी में जैन दर्शन के प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव आदिनाथ भगवान का मोक्षकल्याणक महोत्सव श्री दिगम्बर जैन पंचायत समिति के तत्वावधान एवं पुलक जन चेतना मंच (मुख्य शाखा) के संयोजन में श्रद्धा भक्ति पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर श्रावकों ने भूगर्भ (भौंयरे) में विराजमान अतिप्राचीन मूलनायक आदिनाथ भगवान का मंत्रोच्चार पूर्वक महामस्तकाभिषेक करके विश्वशांति की मंगल कामना के साथ शांतिधारा करते हुए निर्वाण लाडू समर्पित कर भक्तामर विधान महापूजा सम्पन्न की। तत्पश्चात ग्रामवासियों को वस्त्र एवं मिष्टान्न वितरित किया गया। इस अवसर पर श्री दिगम्बर जैन पंचायत समिति के महामंत्री वरुण जैन, करगुंवा तीर्थ मंत्री संजय सिंघई, प्यावल तीर्थ मंत्री खुशाल जैन, दिनेश जैन डीके, महेन्द्र सिंघई, डॉ राजीव जैन, मनोज सिंघई, प्रदीप महरौनी, महेन्द्र जैन रेलवे, विनय चौधरी,शरद जैन, महेन्द्र जैन, महिला जैन समाज की संरक्षिका श्रीमति शीला सिंघई, अध्यक्षा सरोज जैन, महामंत्री कल्पना जैन, प्रभा मिट्ठया, सुषमा सिंघई, सारिका सिंघई, मनीषा सिंघई ,पूजा जैन माची, मेघा जैन, वंदना चौधरी सहित अनेकों श्रावक – श्राविकाएं उपस्थित रहें। संचालन पंचायत महामंत्री वरुण जैन एवं आभार क्षेत्र मंत्री खुशाल जैन ने व्यक्त किया।