समाजवादी पार्टी महिला सभा मनाएगी सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन

खिचड़ी वितरण व केक काटकर किया जाएगा आयोजन
JHANSI NEWS: समाजवादी पार्टी महिला सभा द्वारा मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन सामाजिक सरोकार के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर महिला सभा की ओर से खिचड़ी वितरण एवं केक काटने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम की संयोजक महानगर कोषाध्यक्ष जूही साजिद ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन 19 जनवरी को दोपहर 2 बजे रेलगंज क्षेत्र में मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्ग के साथ खुशियां साझा करना है। जूही साजिद ने कहा कि डिंपल यादव महिलाओं के सशक्तिकरण और समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही हैं और उनके जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व महिला सभा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगी।
उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की इस दौरान पत्रकार वार्ता में महिला सभा की महानगर उपाध्यक्ष  तसकीम बानो, सचिव आफरीन, मुमताज आदि लोग मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *