Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: भारतीय मजदूर संघ द्वारा संचालित वरिष्ठ नागरिक एवं पेंशनर्स कल्याण समिति उ.प्र. कार्यालय झांसी में सनातन हिन्दू धर्म के छ: पर्वो में से एक समरसता का सन्देश देने वाले मकर सक्रान्ति पर्व पर संगोष्ठी रामपाल सिंह के मुख्य आतिथ्य आनन्द कुमार सक्सेना के विशिष्ट आतिथ्य एवं मैथिली शरण मुद्गगिल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। संगोष्ठी का संचालन जिला मन्त्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने किया सभी वक्ताओ ने सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण में प्रवेश करने एवं समाज में समरसता का भाव जागृत करने पर बल दिया गया। महेश शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत जैसे विविधतापूर्ण देश मे विविध धर्म जातियों, भाषाओ के लोग रहते हैं सामाजिक सदभाव के बिना समाज में विभाजन और संघर्ष की सम्भावना रहती है जो देश की प्रगति में बाधक है। प्रान्तीय मंत्री एड. अजय कुमार सक्सेना ने सुझाव दिया कि मेल मिलाप से हम भाईचारे की भावना को बढ़ावा दे। संत प्रकाश वर्मा ने वरिष्ठ जनों के जीवन को सुखमय बनाने का आवाहन किया तथा कहा कि युवा पीढ़ी को परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की जिम्मेदारियां उठाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। आनन्द कुमार सक्सेना ने वरिष्ठ नागरिकों को रेल यात्रा में दी जाने वाली सुविधा बहाल किते जाने एवं रोडवेज बसों में भी किराये में छूट दिये जाने की पुरजोर मांग रखी। गोविंद सोनी ने संगठन विस्तार हेतु आवाहन किया। संगोष्ठी में विजय छत्रसाल, आर के वर्मा, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष कुसुम साहू, मोहन सिंह, कृष्ण प्रसाद पांडे, गोविंद सोनी, आर के सोनी, राम बिहारी सोनी, नारायण सिंह यादव, विजय कुमार वर्मा, रेहू सिंह आदि उपस्थित रहे। संगोष्ठी उपरान्त खिचड़ी भोज सभी पदाधिकारियो एवं सदस्यों ने ग्रहण किया तथा आने जाने वाले सभी राहगीरों को भी खिचड़ी भोज वितरित किया गया। अंत में संत प्रकाश वर्मा प्रदेश महामंत्री ने उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।