Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

हनुमान मंदिर द्वारा आयोजित हुआ समरसता खिचड़ी सहभोज
PRATAPGARH NEWS: समरसता भोज समाज के बीच आपसी प्रेम,सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा देता है। उक्त विचार शनिवार को शहर स्थित ट्रेजरी चौराहा हनुमान मंदिर पर कमला सेवा संस्थान के आयोजकत्व में आयोजित समरसता खिचड़ी भोज का शुभारंभ हनुमान जी का पूजा-अर्चन कर करते हुए बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ कोषाधिकारी श्रीमती अनामिका सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन परस्पर मेल-मिलाप का सशक्त माध्यम हैं और भविष्य में भी इस परंपरा को निरंतर जारी रखा जाना चाहिए। तदुपरांत आयोजक मंडल द्वारा वरिष्ठ कोषाधिकारी श्रीमती अनामिका सिंह को भगवान भोलेनाथ का चित्र व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। समरसता खिचड़ी भोज में बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों सहित भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।इस मौके पर संस्थान के संरक्षक दिनेश चंद्र पांडेय ने उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि यह आयोजन न केवल पर्व की खुशियों को साझा किया,बल्कि समाज को एकजुट रहने का मजबूत संदेश भी दिया। संस्थान के अध्यक्ष प्रत्युष पाण्डेय ने कहा कि हिंदू समाज की एकजुटता मानव कल्याण एवं विश्व शांति के लिए आवश्यक है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह हेमंत कुमार, क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष ध्रुव शर्मा, पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा, कांग्रेसी नेता नीरज त्रिपाठी,आशीष मौर्य, अधिवक्ता महेश कुमार गुप्ता, परमानंद मिश्र,के के मिश्र,रमा मिश्रा, पंकज शुक्ल, पत्रकार गौरव श्रीवास्तव आदि को पटका भोलेनाथ का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में समापन अतिथि के रूप में मौजूद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह हेमंत कुमार ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं,परंपरा और संस्कृति को जीवित रखने के लिए सामूहिक सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में सहयोगी के रूप में प्रमुख रूप से केशव प्रसाद पाण्डेय, अधिवक्ता परिषद के महामंत्री शिवेश कुमार शुक्ल,आलोक शुक्ल गर्ग, प्रशांत पाण्डेय,शुभम सिंह, अभिषेक दुबे,देवांश सिंह,प्रतीक मिश्रा,छोटू सिंह सहित आदि रहे।