Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आदित्य प्रजापति की अध्यक्षता में तहसील पट्टी में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। पट्टी तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 186 फरियादी अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु उपस्थित हुये जिनमें से 06 शिकायते इस प्रकृति की पायी गयी जिनका एडीएम ने मौके पर निस्तारण कराया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल प्राप्त 186 शिकायतों में से 87 शिकायतें राजस्व विभाग से, पुलिस विभाग से 28, विकास विभाग से 22, समाज कल्याण से 05, शिक्षा से 02, स्वास्थ्य से 03 एवं 39 अन्य विभागों से सम्बन्धित शिकायते प्राप्त हुई. एडीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं में जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सर्वोपरि है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि गरीब, वंचित और जरूरतमंदों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाये, साथ ही उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश भी दिए। कोई भी गरीब व्यक्ति किसी कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहने पाये, इसका विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होंने उप जिलाधिकारी तथा थाना प्रभारियों से कहा कि जो भूमि संबंधी मामले हैं उसमें राजस्व, चकबंदी तथा पुलिस की संयुक्त टीम गठित करके मौके पर भेजकर निस्तारण कराएं। उन्होंने कहा कि शासन का सख्त निर्देश है की जमीन संबंधी मामलों को तत्काल निस्तारण कराएं। शिकायकतकर्ताओं की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही कदापि न बरती जाये। इस दौरान उपजिलाधिकारी पट्टी पूर्णेन्दु मिश्र सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।