Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: थाना कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत जोगापुर स्थित कोल्ड स्टोरेज के सामने एक सड़क दुर्घटना घटित हो गई। यह दुर्घटना उस समय हुई जब प्रयागराज में आयोजित माघ मेला के दौरान मौनी अमावस्या स्नान हेतु जा रहे श्रद्धालुओं से भरी महिन्द्रा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें श्रद्धालु घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग ने त्वरित संज्ञान लेते हुए राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कराया। दुर्घटना में घायल श्रद्धालुओं को तत्काल उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ में भर्ती कराया गया। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने स्वयं मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर हालचाल की जानकारी ली गयी। इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित चिकित्सकों से घायलों के उपचार की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा सभी घायलों को समुचित, त्वरित एवं बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सभी घायलो व्यक्तियों का स्वास्थ्य सामान्य है एवं उनकी उचित देखभाल की जा रही है।