सड़क सुरक्षा मुझसे शुरू होती है,मेरी भूमिका और मेरी जिम्मेदारी विषय पर अनेक कार्यक्रमों का किया गया आयोजन

PRATAPGARH NEWS: शनिवार को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के संबंध में जिलाधिकारी प्रतापगढ़ श्री शिव सहाय अवस्थी आईएएस, मुख्य विकास अधिकारी प्रतापगढ़ डॉ दिव्या मिश्रा के निर्देश के क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ श्री ओमकार राणा के आदेशानुसार नोडल अधिकारी प्रधानाचार्य राजकीय उमावि सराय आनादेव प्रतापगढ़ डॉ विंध्याचल सिंह, सह नोडल अधिकारी उप प्रधानाचार्य डॉ अनीस व प्रधानाचार्य संत एंथोनी इंटर कालेज प्रतापगढ़ फादर प्रेम प्रकाश लकड़ा के संयोजन में सड़क सुरक्षा मुझसे शुरू होती है मेरी भूमिका और मेरी जिम्मेदारी विषय पर सेंट एंथोनी इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ में जनपदीय भाषण, चित्रकला और नुक्कड़ नाटक लघु नाटिका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.कार्यक्रम का शुभारंभ संत एंथोनी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रेम प्रकाश लकड़ा जी, प्रधानाचार्य राजकीय उमावि सराय आनादेव प्रतापगढ़ डॉ विंध्याचल सिंह, उप प्रधानाचार्य राजकीय बालिका विद्यालय प्रतापगढ़ डॉ अनीस द्वारा किया गया। भाषण प्रतियोगिता में सड़क सुरक्षा पर बच्चों ने जो अपनी भावाभिव्यक्ति  की वह निश्चित रूप से सराहनीय और प्रशंसनीय है चित्रकला प्रतियोगिता में भी बच्चों ने अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन को दिखाया तथा नुक्कड़ नाटक लघु नाटिका में तो बच्चों ने पूरे सभा को खिलखिला कर हंसने पर मजबूर कर दिया। इसी क्रम में भाषण प्रतियोगिता में सेंट एंथोनी इंटर कॉलेज के अनस आलम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया द्वितीय स्थान पर शुभम क्रिकेटर जो संत एंथोनी विद्यालय के ही छात्र हैं तीसरे स्थान जीजीआईसी की तृप्ति ने  प्राप्त किया. चित्रकला प्रतियोगिता में संत एंथोनी इंटर कालेज प्रतापगढ़ की छात्रा कोमल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. द्वितीय स्थान संत एंथोनी इंटर कालेज प्रतापगढ़ के शहनवाज ने तथा तृतीय स्थान जीजीआईसी प्रतापगढ़ की जुबैदा ने प्राप्त किया. नुक्कड़ नाटक लघु नाटिका प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान संत एंथोनी इंटर कालेज प्रतापगढ़ की टीम ने तथा तृतीय स्थान पीबी इंटर कालेज प्रतापगढ़ सिटी की टीम ने प्राप्त किया. सभी चयनित प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिया गया. प्रतियोगिता की धनराशि एआरटीओ कार्यालय द्वारा उनके खातों में स्थानांतरित किया जाएगा. इस अवसर पर डॉ प्रियंका सिंह, आराधना, उमर जमील, शुरुघ्न गुप्ता, ममता त्रिपाठीप्रतिभागी विद्यालयों के गाइड शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *