गोवंश हत्यारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन

PRATAPGARH NEWS: गोवंशों की नृशंस हत्या करने वालों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी न हुई तो भाजपा के फायर ब्रांड नेता व पूर्व विधायक धीरज ओझा करेंगे अयोध्या प्रयागराज मार्ग जाम। उन्होंने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि सरकार भले अपनी है किंतु इस तरह की घटना पर चुप नहीं बैठूंगा।ऐसे लोगों पर रासुका जैसी कार्यवाही होनी चाहिए।उधर धर्माचार्य ओम प्रकाश पांडेय अनुरुद्ध रामानुज दास ने घटना करने वालों का इनकाउंटर किए जाने की मांग की है।बता दे कल रात देल्हूपुर थाना क्षेत्र के बरशंडा गांव निवासी भाजपा के बूथ अध्यक्ष आशीष सिंह की तीन गायों को अज्ञात लोग चोरी कर नदी के किनारे ले जाकर नृशंस हत्या कर फरार हो गए।घटना की जानकारी होने पर सीओ रानीगंज भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और गो वंशों के अवशेष शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।उधर घटना से लोगों में भारी आक्रोश देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *