Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजकुमार मौर्य एडवोकेट ने शुक्रवार रात्रि लगभग 11:00 बजे नगर में संचालित अस्थायी व स्थायी रैन बसेरों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टॉप, जिला चिकित्सालय शेल्टर होम एवं मुराइन टोला सहित विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर ठहरे लोगों से सीधे संवाद किया और मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। नगर पालिका अध्यक्ष ने रैन बसेरों में जल रहे अलावों की स्थिति भी देखी तथा ठंड से बचाव की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण में साफ-सफाई, ठहरने और गर्मी की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शीतलहर के मद्देनज़र व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी न आने दी जाए। इस मौके पर सभासद शादाब अहमद सहित सफाई एवं खाद निरीक्षक के. चंद्राकर, मोहम्मद हबीब, पुनीत कुमार, सबलू, टीटू आदि मौजूद रहे।